पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 277/6; इशांत और हनुमा ने 2-2 विकेट लिए

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसके लिए ओपनर मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। वहीं, ट्रैविस हेड ने 58 और एरॉन फिंच ने 50 रन की पारी खेली। भारत की ओर से इशांत शर्मा और हनुमा विहारी ने 2-2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव को एक-एक सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर फिंच और हैरिस ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। इसमें फिंच ने 105 गेंद में 50 और हैरिस ने 108 गेंद में 55 रन का योगदान दिया। 7 रन एक्स्ट्रा में मिले। फिंच ने करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया।

शमी की गेंद पर दो बार बीट हुए फिंच
ऑस्ट्रेलियाई पारी का 12वां ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका। यह उनका इस टेस्ट में पहला ओवर था। उन्होंने पहली ही गेंद पर एरॉन फिंच के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इस पर विराट कोहली ने शमी से बातचीत की और डीआरएस ले लिया। हालांकि, रिव्यू में भी फिंच नॉटआउट रहे। अगली गेंद पर शमी ने फिंच को फिर बीट किया।

पहला: जसप्रीत बुमराह ने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर फिंच को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। बुमराह की अंदर आती गेंद को फिंच समझ नहीं पाए और ऑन ड्राइव लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले की जगह उनके पैड पर लग गई।

दूसरा: फिंच के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए उस्मान ख्वाजा ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सके। उन्होंने हैरिस के साथ सिर्फ 18 रन की ही साझेदारी की। ख्वाजा को 5 रन के निजी स्कोर पर उमेश यादव ने ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया।

तीसरा: तेज गेंदबाजों के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी कर रहे ओपनर हैरिस स्पिन के सामने असहज नजर आ रहे थे। भारतीय टीम में शामिल एकमात्र पार्टटाइम स्पिनर हनुमा विहारी उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। पारी के 49वें ओवर में हनुमा की गेंद उछाल के साथ हैरिस के पास पहुंची, जिसे वे संभाल नहीं सके। गेंद उनके बल्ले से लगकर स्लिप में अजिंक्य रहाणे के हाथों में चली गई।

Comments

Popular posts from this blog

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

जवानों की लाश पर सिद्धू की पहल और मोदी की चाय वाली राजनीति शुरू